विक्की सिंह को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व एवं सारनी-1 मंडलम का बनाया गया प्रभारी

Estimated read time 1 min read

सारनी। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पदाधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया गया है। जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस महासचिव विक्की सिंह को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपते हुए सारनी-1 मंडलम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विक्की सिंह को राजनीतिक, सामाजिक एवं जातिगत सर्वेक्षण सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मंडलम अध्यक्ष राफे बक्श एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस महासचिव वसीम खान सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न विभागों एवं मंडलमों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विक्की सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours