बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे मंगलवार को मुलताई जनपद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होकर आमजन की समस्याओं एवं आवेदनों पर सुनवाई करेंगे। जनसुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से जनपद कार्यालय मुलताई में किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।