• कुपोषण को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

बैतूल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, ड्रेसिंग वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से आत्मीय संवाद किया और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने रसोई शाला, प्रयोगशाला का भी जायजा लिया और संचालन के संबंध में मुलताई बीएमओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र का प्रभावी संचालन किया जाए। फील्ड पर कुपोषण के प्रकरणों को तत्परता से उन्हें एनआरसी में शिफ्ट कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराए। कुपोषण को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने बालक इंद्रेश कोड़ी से आत्मीय संवाद कर फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने एनआरसी में बच्चों के डाइट और फील्ड पर कैसे आइडेंटिफाई करते के संबंध में जानकारी ली और प्राथमिकता से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र  जैन, सीएमएचओ डॉ.मनोज कुमार हुरमाड़े, एसडीएम  श्री राजीव कहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *