• आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं बहती नदियां सौंपेंने की जिम्मेदारी हम सभी की : मोहन नागर

बैतूल। जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को बैतूल बाजार की जीवनदायिनी सापना नदी के भवानी घाट पर विशाल श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर परिषद बैतूल बाजार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने उपस्थित श्रमदानियों से जल संवाद करते हुए कहा कि सापना नदी ने पूरे क्षेत्र को हराभरा एवं समृद्ध बनाया है, लेकिन वर्तमान में यह नदी जल संकट एवं प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी ने नदियों को सदानीरा एवं स्वच्छ रूप में देखा है और अब यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं बहती नदियां सौंपें।
कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के 100 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नदी तट की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित बुजुर्गों ने बताया कि पूर्व में गर्मी के दिनों में भी सापना नदी में पर्याप्त जल रहता था तथा लोग इसमें स्नान किया करते थे।
श्रमदान कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति बैतूल बाजार के अध्यक्ष श्री उमेश राठौर, सचिव श्री अभिषेक राठौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शुक्ला, श्री संजय वर्मा, श्री जितेन्द्र वर्मा, रमेश पवार, कृष्ण कुमार वर्मा, दीपक वर्मा, विवेक शुक्ला, अरविंद राठौर, अजय पवार, अनूप वर्मा, भूपेन पवार, सुभाष राठौड़, दीपक राठौर, सुनील पवार, सुरेन्द्र राठौर, विक्रम ईथापे, पंकज लोणारे, प्रदीप लोणारे, सारंग पात्रिकर, मनोज पवार, धर्मेन्द्र खवसे, रमेश चंद्र पवार, राजेश पवार सहित सिंह वाहिनी दुर्गा मंडल, गायत्री परिवार, योग परिवार, दुर्गा मंडल बाजार चौक, नवांकुर संस्थाओं एवं नगर के अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, पर्यावरण प्रमुख श्री अमोल पानकर, नगर परिषद बैतूल बाजार के सी.एम.ओ. श्री देशमुख एवं नगर परिषद आमला का अमला भी सहभागी रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *