सारनी। आज नर्सिंगडे के अवसर पर भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ पाथाखेड़ा के द्वारा क्षेत्रिय चिकित्सालय पाथाखेड़ा के समस्त नर्सिंग स्टाफ को मोमिटों उपहार देकर सम्मानित किया गया। भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ के समस्त पदाधिकारीयो की उपस्थिती में सभी नर्सिंग स्टाफ को बधाई दीया गया एव उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियो ने कहा की जिन विषम परिस्थियो मे स्टाफ नर्स दिन रात मेहनत करके मरिजो का देखभाल करती है वह सराहनिय है. इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष यासीन खान, भरत सिंह जे सी सी मेंबर, हरभजन सिंह आईआर प्रभारी, संतोष सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष, राकेश राय वेलफेयर मेंबर, दीपक पवार वेलफेयर मेंबर, वीरू सिंह जे सी सी मेंबर, समसेर सहित कर्ई पदाधिकारी मौजूद थे।