सारनी। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष गोलू राजपूत ने सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठों की उपस्थिति में बाबा मठारदेव वृद्धा आश्रम में रह रहे बुर्जुगों के बीच पहुंचकर अपना जन्म दिवस सेवा भाव के रूप में बुजुर्गो को भोजन फल एवं कुलर भेंट कर मनाया इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि अपने जन्मदिन पर मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने जो सेवा भाव से बुर्जुगों को भोजन फल एवं कुलर भेंट किया है। ये उनकी दुर्गामी सेवा के प्रति लगनता का परिचय है पद ओर प्रतिष्ठा से ऊपर उठकर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण है जन्मदिन की सार्थकता बुजुर्गो के आशीर्वाद में है। कुलर भेंट करके गोलू राजपूत इस भीषण गर्मी से बुर्जुगों को राहत दिलाने के लिए छोटा से प्रयास किया इस पुनीत कार्य से ना केवल बुर्जुगों को ठंडक मिलेगी बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। उन्होंने कहा कि बुर्जुगों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार है गोलू राजपूत के द्वारा दिया गया यह दान ओर सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि बुर्जुगों का आशीर्वाद और उनकी सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है वृद्धा आश्रम में बुजुर्गो के बीच पहुंचकर कुछ वक्त बिताकर भोजन एवं फल वितरित करके मन को असीम शांति मिलती हैं उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गो की मुस्कुराहट ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं हमे अपने जीवन में किसी भी खुशी के पल को इस बुर्जुगों के बीच मानना चाहिए इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा जगदीश आहुजा जी पी सिंह भीम बहादुर थापा रूपेंद्र चौहान एल्डरमैन विनय मदने संजीत चौधरी राहुल कापसे मुकेश यादव राजकुमार नागले सुनील मौखेडे नारायण खातरकर रमेश पवार प्रवीण सोनी योगेश बरडे धर्मेंद्र रॉय मिंटू रॉय सुभाष चौकीकर राजू साहू धर्मेंद्र राय मनोहर विश्वकर्मा दिनेश यादव बॉबी हैदर रमेश यादव गणेश महस्की रुपेश अमित राजपूत सुखराम वर्मा सुनील मौखड़े दिनेश यादव मनोहर विश्वकर्मा दिनेश साबले बॉबी हैदर सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *