फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स का 76वां स्थापना मनाया

Estimated read time 1 min read
  • पांच जिलों में एक साथ हुए कार्यक्रम, कर्मचारियों व ग्राहकों की रही भागीदारी
  • बैतूल के आमला टाउन शाखा में हुआ मुख्य आयोजन

बैतूल। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स का 76वां स्थापना दिवस खण्डवा ज़ोन के अंतर्गत आने वाले खण्डवा, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और होशंगाबाद जिलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों, व्यापारी संगठनों, महिला साथियों और नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
जिलावार आयोजनों की जिम्मेदारी अलग-अलग साथियों ने संभाली। हरदा में निलेश, बैतूल में मनोज वाधवा, होशंगाबाद में आशुतोष, बुरहानपुर में राहुल तथा खण्डवा में प्रमोद चतुर्वेदी और कृष्णा ने कार्यक्रमों का संचालन किया।
बैतूल जिले में विशेष रूप से आमला टाउन शाखा में मुख्य आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम का संचालन मनोज वाधवा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान शाखा प्रबंधक प्रीति, डिप्टी मैनेजर दीक्षा, अमोल, सनी चौहान, मनीष, कृष्णा सोनी, राजेश (कैशियर), बाबू और गायत्री सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में ग्राहकों और गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय उपस्थिति रही, जिनमें पप्पू, माधुरी, अनिल, अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश सागर, रेलवे पुलिस फोर्स के सब इंस्पेक्टर शिवराम जी, व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी, हेमंत गुगनानी, राजीव मदान और यश गुगनानी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रमों में फेडरेशन के इतिहास, कर्मचारियों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष और बैंकिंग क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की एकता को बनाए रखने और भविष्य में भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। अंत में सभी स्थानों पर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours