• 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप में किया शानदार प्रदर्शन

बैतूल। मलेशिया में आयोजित 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैतूल जिले की प्रतिभावान बेटी यश्विनी रावत ने रजत पदक हासिल कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि से सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है। यश्विनी रावत ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया, जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बन गया है।
यश्विनी की इस उपलब्धि पर सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज संगठन ने ग्राम रातामाटी बुजुर्ग में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मान समारोह में सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष भोलाराम कोकाटे, उपाध्यक्ष उमाकांत वानखेड़े, कोषाध्यक्ष प्रेमराज छेरकी पटेल, उमाकांत छेरकी पटेल, के के सरले, कैलाश ठाकरे, राजेन्द्र साठे और मिश्रीलाल करारे सहित सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने यश्विनी रावत की इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उल्लेखनीय है कि यश्विनी कृषक रविशंकर रावत की प्रतिभाशाली बेटी हैं। उनकी इस सफलता पर समाज के लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। समाज संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर यश्विनी रावत को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *