- मंदसौर का फरार आरोपी अफीम तस्कर चोपना से गिरफ्तार
सारनी। जिला बैतूल में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारणी के एनडीपीएस के 03 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे मंदसौर निवासी 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थाना सारणी में दर्ज अपराध क्रमांक 100/25 धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट, अपराध क्रमांक 147/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट एवं अपराध क्रमांक 153/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 39, 44, 57 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश उर्फ रंगीला पिता इंदर सिंह बंजारा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया थाना श्यामगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को दिनांक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
राकेश उर्फ रंगीला पिता इंदर सिंह बंजारा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया थाना श्यामगढ़ जिला मंदसौर
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती
उप निरीक्षक – मनोज उईके
प्रधान आरक्षक – मनोज डेहरिया
•आरक्षक – अनुज यादव, राकेश करपे
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी समाज के लिए अत्यंत घातक है। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
बैतूल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
+ There are no comments
Add yours