घोड़ाडोगरी। प्रोटोकॉल पर उठे सवाल”जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 30 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
एक ओर जहां आमंत्रण कार्ड में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा) श्री मंगल सिंह धुर्वे व पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके का नाम शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं अब सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं को कार्यक्रम की सूचना देर रात तक नहीं दी गई।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की तैयारियां पहले से चल रही थीं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। इससे संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही मान रहे हैं, तो कुछ इसे जानबूझकर की गई अनदेखी बता रहे हैं। गौरतलब है कि इतने बड़े सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों की भागीदारी अहम मानी जाती है, ऐसे में सूचना का समय पर न पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।
फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *