- जल गंगा संवर्धन अभियान सतत जारी

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के तहत शुक्रवार 24 अप्रैल को वार्ड 1 स्थित सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से सफाई की। उक्त कुएं से क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है।नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को वार्ड 1 स्थित शुक्ला का सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से सफाई की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद गणेश महस्की, छाया अतुलकर, प्रवीण सोनी, जफर अंसारी, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, प्रभारी गुरूस्वामी एरूलू, नेहरू बेले, राजकुमार नागले, ददन सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। पूर्व पार्षद नेहरू बेले ने नगर पालिका अध्यक्ष से कुएं पर जाली लगाने की मांग की। अध्यक्ष ने जल्द ही यहां जाली लगाने का आश्वासन दिया।