शासकीय कन्या शाला सारनी में आयोजित हो रहा प्रशिक्षण, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

सारनी। भारत की जनगणना को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना को लेकर द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में हो रहा है। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भारत की जनगणना के तहत आगामी 1 से 30 मई तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप में मकान सूचीकरण की जानकारी एकत्र करेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवने एवं एसडीएम प्रपंज आर के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार 24 अप्रैल को मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम प्रशिक्षणस्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्व-गणना के लिए आम लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्व-गणना हेतु अभी से जुटना होगा। आगामी 30 अप्रैल तक अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना कराया जाना है। आगामी मई माह में होने मकान सूचीकरण को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को उक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निकाय क्षेत्र में तीन बैच तैयार किए गए हैं। इन्हें तीन-तीन दिनों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में मास्टर ट्रेनर शंकर भंडारे, मनोज बनकर द्वारा बिंदुवार प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यहां कुल 42 पर्यवेक्षकों, प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्मार्ट फोन के माध्यम से ऐसे करें स्व-गणना :

स्मार्ट फोन की सहायता से स्व-गणना आसानी से की जासकती हैं। प्रशिक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि गूगल सर्च पर सर्व करें। साइट ओपन होने के बाद स्टेट ऑप्शन में मध्यप्रदेश को सिलेक्ट करें। मुखिया का नाम दर्ज कर मोबाइल नंबर डाले। ओटीपी ऑप्शन में ओटीपी फिल करते हुए कैप्चा के साथ लाग-इन करें। इसके बाद एक गूगल मैप खुलेगा। उस पर अपने घर की लोकेशन को जूम इन कर सर्च करें और लोकेशन मिलते ही उस पर पाइंट क्लिक करें। सामान्य सवालों की सूची आपकी पसंदीदा भाषा में खुल जाएगी। इसे क्लिक भरना है। सबमिट करते ही स्व-गणना का कार्य पूरा हो जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *