प्रत्येक मतदाता भारत को विश्वगुरु बनाने इस चुनाव मे अपनी मतरुपी आहूति देने आतुर है : डीडी उईके

Estimated read time 0 min read

सारनी। बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा से दुसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी से सांसद प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा मंडल कार्यालय सारनी मे प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व मे सांसद व सांसद प्रत्याशी डीडी उईके का कार्यकर्ताओ ने ढोल बाजे की थाप पर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।
स्वागत उपरांत सासद दुर्गादास ने कार्यकर्ताओ मे उत्साह का संचार करते हुऐ कहा की इस बार का चुनाव हम राष्ट्र विरोधी और नकारात्मक विचारधारा के विरुद्ध भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ लड रहे है,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश सांस्कृतिक गौरव के साथ विश्वपटल पर अग्रणी भूमिका मे आकर खड़ा हो गया है,इसलिए देश की 140 करोड़ देशभक्त जनता कह रही है “अबकी बार फिर मोदी सरकार, साथ ही कह रही है अबकी बार 400 पार” इसलिए आप देवतुल्य कार्यकर्ता,शक्ति स्वरूपा मात्र शक्ति राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ अपने अपने बुथ पर प्राण प्रण से जूट जाए,प्रत्येक मतदाता विकसित भारत के और भारत को विश्वगुरु बनाने के इस अहम चुनाव मे अपनी मतरुपी आहुति देने और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने हेतु उत्साहित है।कार्यकर्ताओ को सारनी मंडल प्रभारी सुधाकर पवार,भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ट के सह संयोजक रंजित सिंह,जिला महामंत्री कमलेश सिंह,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,विधानसभा संयोजक किशोर बरदे,विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े के संबोधन के पश्चात सांसद प्रत्याशी ने बाबा मठारदेव चरणों मे नमन कर क्षेत्र मे अपने प्रचार आभियान का आरंभ किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours