• रोमांचक मैच मे पुलीस इलेवन ने केएफसी  को हराया

सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट  प्रतियोगिता के चौथे  दिन 2 मैच खेले गए। पहला केएफसी बगडोना एवम पुलिस इलेवन पाथाखेड़ा के  बीच खेला गया पुलिस इलेवन पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में 104 रन बनाए 105 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएफसी बगडोना ने निर्धारित दस ओवर खेलते हुए चार विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई और यह मैच 3 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित जिन्होंने 28 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला। दुसरा मैच पीरसा इलेवन पाथाखेड़ा एवम देवा इलेवन सारणी के बीच खेला गया देवा इलेवन सारणी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवा इलेवन सारणी ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 87 रन बनाएं 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पीरसा इलेवन पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर खेलते हुए 5 विकेट खोकर 81 रन ही बना पाई और यह मैच 7 रन से हार गई 22 गेंद पर 28 रन मारकर रॉकी बने मैन ऑफ द मैच आज के दिन के दोनों मैच अंतिम गेंद तक गए और बहुत ही रोमांचक रहे। इस मैच मे जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया नपा उपाघ्यक्ष जगदीश पवार  जीपी सिह, भीम बहादुर थापा, प्रकाश शिवहरे, राकेश बारगे योगेश बर्डे, लक्ष्मण साहू, नरेंद्र उगड़े, संदीप झपाटे, मदन चौधरी, कृष्णा राव शाकरे, गुमान सिंह ठाकुर, पीके सिंह, भीम बहादूर थापा ने पुरुस्कार दिये ।इस अवसर पर आयोजन समिति के रंजीत सिह, जीपी सिह, भीम वहादूर थापा, नन्हे सिह, प्रकाश शिवहरे, गणेश महस्की, किशोर ड़ेहरिया, मिन्टू बोरा, अजय प्रजापति, दिलिप विश्वकर्मा, मुकेश भालेकर, राकेश बारंगे, धमेन्द्र राय, संजीत चौधरी, विनय मदने उपस्थित थे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *