• भैंसदेही पुलिस ने ढाई लाख रुपए की नगदी जब्त की

बैतूल। चुनाव में निगरानी के लिए बनी एसएसटी टीम और भैसदेही पुलिस ने लहास बैरियर पर एक व्यक्ति से ढाई लाख रु जब्त किए हैं। यह शख्स कार में सवार था, चेकिंग के दौरान रकम बरामद की गई है। वहीं, जनोना बैरियर पर जांच के दौरान एक कार से 21 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
थाना प्रभारी भैसदेही अंजना धुर्वे ने बताया कि बैतूल से भैंसदेही होकर कुकरू खामला होकर जाने वाले मार्ग पर लहास स्तिथ है। बैरियर पर चेकिंग प्वाइंट पर एसएसटी टीम और थाना का लगा पुलिस बल आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था। चैकिंग के दौरान कार क्रमांक MP13BA4732 के वाहन की चैकिंग की गई। चेकिंग मे गाडी में नगदी 2 लाख 49 हजार रु रूपए रखे हुए मिले। जो कार के चालक संजय पिता हरिशंकर शिवहरे (53) निवासी- ग्राम सावलमेढा के द्वारा अवैध रूप नगदी रुपए लेकर जाना पाया गया। मौके पर संयुक्त टीम द्वारा नगदी की विधिवत जब्ती की गई है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
जनोना बैरियर पर पकड़ी शराब
इसी तरह बैतूल परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर पुलिस ने जनोना बेरियर पर जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग कार से 21 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार चालक सुनील पिता हरिकिशोर आवरापाले जाति कलार (52) नि. चुरनी थाना चिखलदरा महाराष्ट्र को पकड़ा गया है। अंग्रेजी शराब और कार क्रमांक Mh 05 bl 3964 कुल कीमत 187000 रू. की विधिवत जब्ती की गई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *