बैतूल। पूर्व GST अफसर हेमराज बारस्कर ने गुरुवार को भैंसदेही सीट से अपना नाम निर्देशन फॉर्म जमा कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बारस्कर यहां से भाजपा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने पहली ही लिस्ट में महेंद्र सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया था। बारस्कर यहां से टिकट बदलने की मांग कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने निर्दलीय तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
बारस्कर अपनी पत्नी समेत समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नाम निर्देशन फार्म जमा किया। यदि बारस्कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना राजनैतिक विश्लेषकों द्वारा जताई जा रही हैं।
भैंसदेही विधानसभा से भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रहे पूर्व जीएसटी अफसर हेमराज बारस्कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पारिवारिक पृष्ठभूमि से है। उनके पिता स्व. जीआर बारस्कर ने 2017 में बैतूल में आयोजित हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शामिल हुए थे। बारस्कर के बड़े भाई मनीष बारस्कर बीते 32 वर्षों से संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे संघ के प्रकल्प ग्राम विकास के जिला संयोजक है। उल्लेखनीय है कि हेमराज बारस्कर भी संघ के साथ ही एबीवीपी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *