• रोड और पुल बनाने की मांग

बैतूल। जय आदिवासी संगठन ने आज मुलताई इलाके में साबड़ी गांव में सड़क और पुल की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे।
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत साबड़ी से डोंगरपुर-रौधा रोड की हालत खस्ता है। वहीं इस मार्ग पर पड़ने वाली नदियों पर पुल न होने से बारिश के दिनों में ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत साबड़ी जनपद पंचायत मुलताई के तहत आता है। इसके ग्राम डोंगरपुर रौधा रोड की हालत खराब है। जिसकी दूरी 4 किलोमीटर है। इस रास्ते से छात्र-छात्राओं को पुल नहीं होने के कारण आने जाने में परेशानी होती है। स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे एम्बुलेंस गांव तक पहुंचने में समस्या होती है। बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से मवेशी नदी में बह जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क स्वीकृत किया जाए, नहीं तो ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं की तर्ज पर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *