बैतूल। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज केरपानी, झल्लार और गुदगांव पहुंची। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यात्रा की अगुवाई म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदीप जैन ने की। इस मौके पर गुदगांव में आयोजित एक सभा में पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि भाजपा शासन में आदिवासी वर्ग पर अत्याचार बढ़ा है। युवा, किसान, महिलाएं सहित आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।
यह भ्रष्टाचार और घोटाले की सरकार है। प्रदेश की जनता पर कर्ज का बोझ लाद दिया गया है, जबकि कांग्रेस की कमलनाथ के 18 महीने की सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया गया। 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली सभी प्रदेश वासियों को मिल रही थी। कन्यादान योजना की राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार की गई थी। वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी की गई थी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जो कहते हैं, वह करते हैं।
यात्रा में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी, पूर्व केबिनेट मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, भैसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, नवनीत मालवीय, अरुण गोठी, जिला संगठन मंत्री स्पेंशर लाल, ब्रज भूषण पाण्डे, विनय शंकर पाठक, धर्मेन्द्र मालवीय और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *