• बिजली के 10 खंभों से भारी मात्रा में चुराए थे केबल

बैतूल। बिजली के खंभों पर लगी बिजली लाइन के केबल चोरी किए जाने के मामले में शाहपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दस बिजली के खंभों में लगा पूरा केबल ही उतारकर चोरी किया था। हजारों रुपयों का यह केबल बिजली कंपनी का था।
शाहपुर टीआई एबी मर्सकोले ने बताया कि पिछले मंगलवार 19 सितंबर 2023 को बिजली विभाग के लाइनमैन दीपचन्द्र पिता अजुदी चौरे (56) निवासी- शाहपुर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि17-18 सितंबर की दरम्यानी रात में अज्ञात चोरों के द्वारा विस्थापित वन ग्राम नया निशाना में खेतों में लगी 10 खंभों की बिजली की थ्री-फेज केबल चुरा ली हैं। रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक रवि ठाकुर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान जिस बिजली ठेकेदार के द्वारा जिन कर्मचारियों से उक्त लाईन लगाने का काम कराया गया था। उन पर संदेह होने पर कर्मचारी राजेश उइके पिता नन्दलाल उइके (23) ग्राम झालपुरा थाना केसला जिला – नर्मदापुरम को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जिसनें पूछताछ में बताया कि मैंनें अपने साथी तुलाराम उइके, दुर्गेश कुमरे के साथ मिलकर रात में खंभों से केबल निकालकर चोरी की गई हैं। चोरी की गई केबल को आरोपियों की निशादेही पर जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं। इस चोरी के मामले में राजेश उइके पिता नन्दलाल उइके, तुलाराम पिता छतरपाल उइके, दुर्गेश पिता शम्भुलाल कुमरे को गिरफ्तार किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *