सारनी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अपर रेस्ट हाउस प्रांगण में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से मौलश्री का पौधा रोपा गया है बताया जाता है कि यहां वानस्पतिक एक मध्यम आकार का सदाबहार पेड़ है जो दक्षिण एशिया,दक्षैण-पूर्व एशिया और उत्तरी आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हिन्दी में इसे बकल,मौलसरी, मौलसिरी,मुकुर,सिंघ केसर,सिंह केसर,वकुल आदि नामों से भी जाना जाता है। इसकी लकड़ी बहुत मूल्यवान होती है। मौलाश्री का पौधा रोपण करते समय सांसद डी.डी. उइके,विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे,बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार और पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल पौध-रोपण में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन कहीं ना कहीं दौवरे के समय भी नियमित पौध-रोपण करते हैं।