- प्रदेश में सरकार बने इसकी लगे मुख्यमंत्री ने अर्जी
सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को 9:30 बजे विद्युत नगरी सारनी के कुल देवता श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव के तलहटी मंदिर पर पहुंचकर आधे घंटे से अधिक समय तक पूजा आराधना करके प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बने इसकी अर्जी लगाने का काम उनके माध्यम से किया गया है। क्षेत्र के व्याख्या पंडित संतोष शर्मा,संतोष दुबे एवं पंडित द्विवेदी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बाबा मठारदेव मंदिर में पूजा आराधना करने का कार्य किया गया।क्षेत्र में कथा भी प्रचलित है कि जो भी प्रदेश स्तर का नेता यदि बाबा मठारदेव के तलहटी मंदिर या फिर शिखर मंदिर पर जाकर माथ नहीं टेकटा है वह दोबारा सत्ता और सरकार से दूर हो जाता है। यही वजह है कि बाबा मठारदेव की 12 से लेकर 22 जनवरी तक संचालित होने वाले 10 दिवसी मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कोई अतिथि नहीं आता जो यहां पर मुख्य अतिथि बनता है वह अतीत के काल में खो जाता है और कई ऐसे जीते उदाहरण है जो प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। गुरुवार को 5:35 पर पाथाखेड़ा के विजय स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर उतरने के बाद रोड शो और उसके बाद बगडोना के हवाई पट्टी पर विशाल कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद आदिवासी परिवार के घर में भोजन करने का कार्य मुख्यमंत्री के माध्यम से किया गया। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग तलहटी मंदिर पर पहुंचकर विधि विधान के साथ बाबा मठारदेव के मंदिर में माथ टेकने का कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया और उसके बाद प्रशासनिक बैठकों का दौरा पूरा करने के बाद 12:30 बजे की लगभग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के लिए रवाना हुए इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,सांसद दुर्गादास उनके, विधायक योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,उपाध्यक्ष जगदीश पवार,भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजज शर्मा,बंडू मकोडे,रजीत सिह कमलेश सिह, नागेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी तलहटी बाबा मठारदेव मंदिर स्थल पर उपस्थित रहे।