भाजपा का लक्ष्य राष्ट उत्थान का :- दिलीप मगळू बोरसे

Estimated read time 1 min read
  • सर्वांगीण विकास भाजपा की पहचान – दिलीप मगळू बोरसे

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने प्रेस नोट जारी कर बताया की भारतीय जनता के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा मध्य प्रदेश में दूसरे प्रांत के विधायकों का प्रवास कार्यक्रम के तहत संगठन के कार्य को विस्तार देने के लिए विस्तारक बनाकर मध्य प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा में भेजा है। इसी क्रम में आमला विधानसभा में महाराष्ट्र प्रांत के नासिक जिले से विधायक दिलीप मगळू बोरसे द्वारा कल नगर मंडल कार्यालय सारनी में मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के नेतृत्व व नपा अध्यक्ष किशोर बरदे,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक रंजीत सिह, नपाउपाध्यक्ष जगदीश पवार, वरिष्ठ नेता जगननाथ डेहरीया श्याम मदान , सुधा चन्द्रा,पंजाबराव बारस्कर, के अतिथि में मंडल कार्यासमीती की बृहद बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा की जिला नेतत्व के मार्गदर्शन में मंडल सारनी अभी तक सभी अभियान कार्यक्रम व चुनाव में निरंतर सफल होता आया है। कार्यक्रम को संबोधित करते झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रण प्राण से पार्टी के कार्य में लगे रहते है क्षेत्र के विधायक सांसद लगातर क्षेत्र में विकास कार्य के साथ जनता से संपर्क और संवाद स्थापित करने सफल होते है इसलिए हर चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त होता है। बैठक को संबोधित करते नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर नगर सरकार क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है क्षेत्र में प्लांट का भुमीपुजन करने मुख्यमंत्री जी स्वयं आ रहे हैं। बैठक को संबोधित करते विस्तारक विधायक दिलीप मगळू बोरसे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र उत्थान के लक्ष पर लगातार कार्य कर रही है समाज का सर्वांगीण विकास,राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद के दर्शन पर कार्य करके दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है हमारे नेता सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास के माध्यम से देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सैकड़ो हितग्राही मूलक  योजनाएं चलाई है जिसके माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है समाज के हर वर्ग को उसका लाभ मिला है निश्चित ही आगामी चुनाव में पुरे मध्य  प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और मेहनत से बनने वाली है। प्रेस नोट के माध्यम से भाजपा के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया कि विस्तारक विधायक दिलीप मगळू बोरसे द्वारा पृथक पृथक मोर्चा व प्रकोष्ठ , वरिष्ठ नेता , पार्षद गण व मंडल पदाधिकारी के साथ बैठक की साथ ही अबकी बार भाजपा सरकार स्लोगन का दीवार लेख किया व नगर के प्रबुद्ध जन व्यापारी गण व की वोटर की नगर के विभिन्न स्थलों  बैठक की। भाजपा  मंडल कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष गण पार्षद गण उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours