चिचोली। विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत मे कार्यरत सफाई कर्मियों ने सोमवार को जनपद पंचायत चिचोली कार्यालय में जिला कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को कलेक्टर दर पर मानदेय बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
समस्त ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अनिल यादव ने जनपद सीईओ को ज्ञापन देकर बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी वर्ष 2013-14 से कार्यरत है । ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों को वर्तमान में 3000 प्रति माह वेतनमान दिया जा रहा है इतनी कम राशि में परिवार का भरण पोषण करने एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मी ग्राम पंचायत में सफाई के साथ-साथ शासन की सभी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का काम भी करते हैं वर्तमान में शासन के निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत के द्वारा 13 वित्त और 14 वित्त और 15 वे वित्त के माध्यम से 3000 रुपए वेतनमान दिया जा रहा है ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन देकर कहा की हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करने की मांग की। इस अवसर पर ज्ञापन सौपने वाले अनिल यादव , बबलू बारस्कर देवेंद्र लोखंडे बाबूलाल बारस्कर, भूपेंद्र उईके , फूलचंद मर्सकोले, किशन मर्सकोले ,अरुण विश्वकर्मा, संगीता उईके , संतराम धुर्वे किसन इवने सहित सभी ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी मौजूद रहे ।