मुख्यमंत्री के जनदर्शन को लेकर एसडीएम ने ली धार्मिक, स्वयं सेवी, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की बैठक

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के सभाकक्ष में रविवार को शाहपुर एसडीएम डॉ. अभिजीत, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एसडीओपी रोशन कुमार जैन, सीएमओ सी. के. मेश्राम ने धार्मिक, सामाजिक व्यापारिक स्वयं सेवी संस्थाओं समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जन दर्शन कार्यक्रन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक की शुरुआत रविवार 20 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे शुरू हुई। एसडीएम डॉ. अभिजीत ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हैलीपेड से लेकर जनदर्शन यात्रा एवं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाथाखेड़ा के विजय क्रीडांगण में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से वे कालीमाई पहुंचेंगे जहां से जनदर्शन शुरू होगा। शोभापुर कॉलोनी से होते हुए जनदर्शन शोभापुर स्टाप पर पहुंचेगा। यहां से हवाई पट्टी पर मुख्य मंचीय कार्यक्रम होगा। बैठक के दौरान उन्होंने सभी संगठनों से अपनी भागीदारी देने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। नपाध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 660 मेगावाट क्षमता की इकाई की बड़ी सौगात दी है इसलिए उनका स्वागत भी भव्य तरीके से होना चाहिए। इसके लिए 100 से अधिक स्थानों पर मंच टेंट लगाए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षद योगेश बर्डे, प्रवीण सोनी गणेश महस्को, भीम बहादुर थापा, संगीता मनीष धोटे, भाजपा नेता कमलेश सिंह, सुधा चंद्रा, नागेंद्र निगम, सामाजिक संगठन कुनबी समाज, पवार समाज, गायत्री परिवार, श्री मठारदेव बाबा मेला समिति, उत्कल समाज संगठन, आदिवासी समाज, मेहरा डेहरिया समाज, बौद्ध विहार समिति, ब्राम्हण समाज, उत्कल घासी समाज उत्थान समिति, मांझी समाज, मातंग समाज, ग्राम भारती महिला मंडल, शासकीय कॉलेज सारनी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours