• बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में रही शामिल 51 कलश था शामिल

सारनी। छोटा महादेव भोपाली में 20 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू कर दिया गया है।रविवार को दोपहर में पानी जैसी थम वैसे ही अंबा माई मंदिर से लेकर आसपास के स्थान पर कलश यात्रा का भ्रमण करके अम्मा में के समीप जहां पर कथा का आयोजन होना है,उसे स्थान पर कलश शोभायात्रा का समापन किया गया। आयोजक समिति की रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि 9 दिनों तक चलने वाले मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 अगस्त रविवार से शुरू किया जा रहा है। इसमें उज्जैन से पधारे पंडित गुरु साहब शर्मा के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जाएगा उन्होंने बताया कि पिछले 52 वर्षों से नियमित लगातार प्रतिवर्ष श्रावण मास में मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन होता चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह 7:30 बजे से लेकर 11 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करके उसका पूजा अर्चना कर उसका विसर्जन करने का कार्य किया जाएगा,उसके बाद दोपहर एक बजे से लेकर शाम पाच बजे तक अंबा माई मंदिर के समीप में मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंडित गुरु साहब शर्मा के मुखारविंद से कथा का वाचन होगा उन्होंने बताया कि छोटा महादेव भोपाली और आसपास के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव के लोग इस कथा स्थल पर कथा का श्रवण करने आएंगे उन्होंने संपूर्ण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से 9 दिनों तक आयोजित होने वाले मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को कथा का शुभारंभ होगा जिसका समापन 28 अगस्त को भंडारे के साथ आयोजित करके 52 वर्ष का समापन करने का कार्य किया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *