
सारनी। वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद मनोज ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि आज भी यह विश्वास करना संभव नहीं कि मनोज ठाकुर जी हमारे बीच में नहीं आकाशमिक घटना ने पार्षद मनोज ठाकुर को हमसे छीन लिया है किंतु पाषर्द साथी मनोज ठाकुर की यादें मनोज की कार्यकुशलता और उनका व्यवहार सदैव ही हमें याद रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक मनोज ठाकुर जी को कार्य करने का अनुभव था वे लगातार अपने क्षेत्र अपनी पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते थे वार्ड की समस्या हो या अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाना मनोज ठाकुर सदैव जनता के लिए और पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते थे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा की कार्यकर्ताओं को मनोज ठाकुर जी के संघर्ष और जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है सदैव पार्टी के लिए और क्षेत्र की जनता के लिए किस तरह संघर्ष किया जाता है यह मनोज ठाकुर ने अपने अल्प जीवन में सभी को बता दिया है श्रद्धांजलि सभा मैं उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने मनोज ठाकुर को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी साथी मनोज ठाकुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । सबसे पर इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, भीम बहादुर थापा, गणेश मस्की, योगेश बर्डे,, विनय मदने, शिबू सिंह, विलाश चौधरी, प्रकाश डेहरिया, संजीत चौधरी, मुकेश यादव, ददन सिह, प्रविण सोनी, मनीष घोटे, सुनील मोखड़े, राहूल कापसे, विन्नी राय, सुनील पाटिल, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours