• रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अवैध रूप से चल रही है ट्रैक्टर है

सारनी। संपूर्ण मध्यप्रदेश में 30 जून से एक अक्टूबर तक रेत के परिवहन और खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग चुका है। उसके बाद भी कंपनी के कर्मचारियों के माध्यम से अवैध रूप से ढोकली खैरवानी से रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अवैध रूप से ट्रैक्टरों से रेता का परिवहन करने का कार्य किया जा रहा है,बताया जाता है कि खैरवानी से एक ट्रैक्टर ट्राली रेत के एवज में ढाई हजार रुपए वसूलने का काम किया जा रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी,नगर पालिका परिषद सारनी के अलावा निजी निर्माण कार्य वर्तमान समय में जमकर हो रहे हैं और इन सभी निर्माण कार्यों पर अवैध तरीके से खैरवानी ढोकली की रेता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जब 30 जून से लेकर एक अक्टूबर तक नदियों से रेत के खनन परिवहन और भंडारण पर रोक लगी है तो नगर पालिका परिषद सारनी वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी सारनी और निजी कार्यों में बेखौफ होकर रेता का उपयोग कहा से किया जा रही है। अब जांच का विषय यह बना है 30 जून से एक अक्टूबर तक प्रतिबंध है तो ट्रैक्टर ट्राली से रेता कहां से आ रही है इससे भी आश्चर्य की बात यह है कि माइनिंग वन विभाग के आला अधिकारी अवैध रेत खनन परिवहन भंडारण के मामले में मौन साधे बैठे हैं इस वजह से कंपनी के कर्मचारी जिला प्रशासन के आंख में धूल झोंक कर अवैध तरीके से नदियों से रेता निकालकर निर्माणाधीन स्थानों पर पहुंचाने का गोरखधंधा कर रहे हैं। अब देखना है कि इस मामले में जिले के कलेक्टर के माध्यम से खनिज राजस्व और वन विभाग को नदियों से अवैध तरीके से रेता निकालने परिवहन करने और भंडारण करके बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की जाती है बताया जाता है कि खैरवानी में अवैध तरीके से भारी मात्रा में रेत भंडारण करके रखा गया है जिसकी शिकायत भी हो चुकी है लेकिन खनिज विभाग के आला अधिकारी इस तरफ जाने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से कंपनी के कर्मचारी बेखौफ होकर रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अवैध रेत परिवहन करने के कार्य में जुटे हुए हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *