• केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओ एव हितग्राही योजनाओ के लाभ झुग्गी बस्तियो के लोगो को मिल रहा है- रंजीत सिह
  • सरकार की योजनाओ के सैकड़ो हितग्राही मूलक योजनाओ के हितग्राही झुग्गी बस्तियो मे निवास करते है – किशोर बरदे
  • झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने चलो बस्ती की ओर अभियान के तहत  सारनी मंडल की बैठक

सारनी। भारतीय जनता पार्टी की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मंडल सारनी की नगर मंडल की सारणी की बैठक वार्ड क्रमांक 25  में की गयी। आज झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रंजीत सिंह नपा अध्यक्ष किशोर बरदे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा पूर्व मंडल महामंत्री जीपी सिह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक दिलीप झोड आशा डेहरिया के आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक अखिलेश खड़ेलवाल जी के जन्मदिन पर टिफिन बैठक कर झुग्गी बस्ती में भाजपा का 10% वोट बैंक कराने के उद्देश्य वृहत बैठक की । इस अवसर पर मंडल संयोजक दिलीप झोड ने बताया की भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले विषयों के निर्धारण को लेकर झुग्गी झोपड़ी के प्रभावी एवं प्रमुख नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। टिफिन बैठक को संबोधित करते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रभावी वोटरों से  केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही योजनाओं के लाभ और प्रभाव पर चर्चा की गई। टिफिन बैठक को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में झुग्गी बस्तियों में निवास करते हैं समाज के अंतिम पंक्ति के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों हितग्राही मूलक योजना संचालित हो रही है जिससे झुग्गी बस्तियों में रहने वाले आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीत चौधरी, रमेश पवार, राजकमल, नोखेलाल, लक्ष्मी कैथवास, ज्योति उइके, कमलो उइके, सुनीता बरकड़े, कमलेश बानखेड़े , संजय डेहरिया, करण कैथवास, राकेश कैथवास, बबिता मालविय, गायत्री मालविय, अनिता उइके, कमला विश्वकर्मा सहित सैकड़ो झुग्गी बस्तियो के लोग उपस्थित  थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *