सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की जन्म जयंती पर जन आदर्श स्पोट्स क्लब एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पाथाखेडा फुटबॉल ग्राउंड में उनकी जंयती बनाई गई। इस अवसर पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह ने कहा की बाबू जी दूरदृष्टि के नेता थे उन्होने हमेशा युवाओ को आगे लाने का प्रयास किया। उनके विकास के मॉडल को पुरे मध्य प्रदेश मे चर्चा थी वे एक आदिवासी बहुल जिले में समग्र विकास कर जिले को अलग पहचान दिलाने का काम स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल ने किया। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया। कार्यकर्ताओं के प्रति प्रेम स्नेह और मधुर भाव कार्यकर्ताओं के हृदय पर हमेशा शिखर पर रहे। उनके जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति स्नेह और प्रेम देखने को मिलता है। उनके द्वारा राजनीति में आने की युवाओं को आगे लाकर कार्य कुशल बनाया। आज राजनीति क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उन्हें अपना आदर्श नेता मानकर आज भी राजनीतिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। जन आर्दश सोसाइटी के सदस्य जीपी सिंह, खुशीलाल पवार, नन्हे सिंह, किशोर डेहरिया ने बताया की ऐसे आर्दश पुरुष श्री विजय कुमार खंडेलवाल जी के नाम से पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में पिछले 8 वर्षों से राज्य स्तरिय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो मध्यप्रदेश का जाना-माना टूर्नामेंट है। इसमें 64 टीम भाग लेती है 1500 खिलाड़ी इसमें खेलते हैं। उनकी जंयती पर सभी आयोजन समिति के सदस्यो की ओर से ऐसे महापुरुष स्व. खण्डेलवाल को श्रद्धासूमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।