- तहसीलदार को नपा अध्यक्ष सीएमओ के लिए सौपा ज्ञापन
आमला। नपा परिषद के लापरवाहीपूर्ण रवैये से आक्रोशित होकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर चंद्रभागा नदी पर गणेश विर्सजन पर उचित व्यवस्था एवं साफ सफाई की मांग की। तहसीलदार को ज्ञापन सोप ज्ञापन में उल्लेख किया है की चन्द्रभागा नदी, रतेड़ा रोड आमला पर गणेश विसर्जन, दुर्गा उचित व्यवस्था करवाई जाए। नगर के नागरिको व्दारा रतेड़ा रोड आमला स्थित चन्द्रभागा नदी पर प्रति वर्ष परपरानुसार गणेश व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। लेकिन की स्थान पर तीज त्योहार पर महिलाओं द्वारा गोर निकाली व विसर्जित भी की जाती है। किन्तु वर्ष नगर पालिका प्रशासन आमला व्दारा कोई व्यवस्था नही की गई जिसके कारण नागरिकों में रोष व्याप्त है।
आगामी दिनों में गणेश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना लेकिन अभी तक नपा द्वारा पानी रोकने कोई इंतजाम नही किये गए है अतः पानी रोका जावे तथा घाट पर उचित व्यवस्थाओं के साथ साफ सफाई भी करवाई जाए व्यवस्थाए नही होने पर किसान संघ आंदोलन करने को मजबूर रहेगा।
वार्ड नं 3 के नागरिकों ने की शिकायत
इधर वार्ड नं 3 के दर्जनों लोगों ने नपा को आवेदन सौप शिकायत की है की वार्ड में आवारा पशुओं का जमावड़ा दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है पशुओं के आपस मे लड़ने पर पार्किंग में खड़े दोपहिया चौपहिया को नुकसान पहुचता है वही लोगो के घरों व सड़को पर सुबह गोबर ही गोबर नजर आता है सड़को पर गोबर के कारण दोपहिया वाहन स्लिप होते है पड़े हुए गोबर की सफाई भी वार्ड के लोगो को ही करना पड़ता है। इसलिए नपा परिषद इस ओर ध्यान देकर वार्डवासियों की समस्या का शीघ्र निराकरण करे। इसके अलावा चंद्रभागा नदी पर उचित व्यवस्था व साफ सफाई व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।