चिचोली। नगर परिषद चिचोली के चुनाव की तैयारियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल  की बैठक बाजार चौक स्थित श्रद्धानंद आर्य समाज  भवन मे सम्पन्न हुई जिसमे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला  कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक वार्ड मे हमारा प्रत्याशी कमल का फुल है टिकट मांगना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार परंतु सर्वसम्मति से पार्टी निर्णय किसी एक प्रत्याशी का करेगी और वही हम सब का प्रत्याशी होगा हम सब एक विचार को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ता है  हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें निजी स्वार्थों का त्याग करना होगा और पार्टी हित में एकजुट होकर भाजपा कि नगर सरकार बनाना होगा।
जब से केन्द्र और राज्य मे भाजपा की सरकार बनी है देश ने विकाश के नये आयाम को छुआ है और विकाश का पर्याय आज भाजपा बन चुकी है नगर मे भाजपा की परिषद बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक वार्ड मे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से  पार्षद प्रत्याशी पद के लिए आवेदन मंडल अध्यक्ष के पास जमा किए जा रहे हैं। बैठक को चुनाव प्रभारी भवानी सिह , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मालवीय अनिल सिह कुशवाह ने भी संबोधित किया।
बैठक  मे आबिजर हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे, सुलोचना मालवीय सासद प्रतिनिधी शंकर राव चढोकार, गोपाल कनौजे, मुन्नाला राठौर, अनुप भुसारी, संजय आवलेकर, मकेश मालवीय, मंडल महामंत्री अमन पटेल, रितेश मालवीय, नितेश आवलेकर, मोटु यादव, मनीष सोनी सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *