• लाखों रुपए की लागत से निर्माण होने वाले चौपाल भवन व हैंडपंप की विधायक ने दी स्वीकृति

रानीपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत चिकली आम डाना मै घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी का एक कार्यक्रम का आयोजन शिवसमिति द्वारा किया गया कार्यक्रम में विधायक ब्रह्मा भलावी द्वारा माता मंदिर के लिए एक चौपाल भवन एक हैंडपंप खनन की स्वीकृति दी गई वही नवयुवक शिव समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।विधायक ब्रह्मा भलावी ने नवयुवक कांग्रेस सदस्यों को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, जिलापंचायत सदस्य संगीता श्यामू परते, ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष नितिन कुमार महतो, दुष्यंत महाले, रानीपुर मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव, नगर अध्यक्ष कुंवर लाल जावलकर,जनपद सदस्य फुलवंती धुर्वे, सर पंच विमला राजेश सलाम, सरपंच सालक मरकाम पूर्व जनपद सदस्य दिलीप उईके, कमलेश झल्लारे, ओम प्रकाश साहू , पूर्व सरपंच बारेलाल धुर्वे, नत्थू यादव नीलेश यादव, दुर्गेश यादव, अशोक यादव,सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पश्चात राधा कृष्ण की झांकी पूरे ग्राम पंचायत आमडाना में निकाली गई जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ नवयुवक शिव समिति द्वारा डीजे की पर नाचते गाते हुए रैली का भव्य आयोजन किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *