
आमला। आमला से बैतूल जाने के लिए दो रास्ते हैं पहला रास्ता पंखा होकर नेशनल हाईवे के माध्यम से बैतूल की ओर जाता है इस रास्ते का उपयोग करने पर आमला के नागरिकों को लगभग डेढ़ सौ रुपए आने जाने टोल टैक्स खर्च करने होते हैं जबकि पंखा से बैतूल की दूरी लगभग 20 किलोमीटर के आसपास है लेकिन टोल टैक्स अदा करना होता है दूसरा रास्ता हसलपुर होकर बरसाली होते हुए बैतूल की ओर जाता है इस रास्ते से ग्रामीण जनता किसान और आमला बोरदेही खेड़ली बाजार के लोग आना-जाना कहते हैं प्रतिदिन सैकड़ों नौकरी पेशा स्कूल कॉलेज पढ़ने वाले विद्यार्थी व्यापारी किसान इसी रास्ते से आते जाते हैं यह रास्ता नागदेव बैतूल सड़क के नाम से जाना जाता है इस रास्ते पर कुछ किसानों का जमीन का विवाद है जिस संबंध में यह बताया जाता है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है इस वजह से रास्ते का निर्माण नहीं हो सका लेकिन क्या यह रोड आज बना है विगत कई वर्षों से इस रास्ते का उपयोग बैतूल जाने के लिए किया जाता है क्या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बनती कि इस रास्ते को मानव जीवन के उपयोग के लिए बेहतर बनाया जाए बरसाली के पास एक बहुत बड़ा जानलेवा खड्डा बना हुआ है जिस संबंध में वकील राजेंद्र उपाध्याय ने अनेकों शिकायतें दर्ज करवाई है सोशल मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को लिखित शिकायत की इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया अन्य संगठनों ने भी इस रोड के निर्माण के लिए अनेकों प्रयास किए वकील राजेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि उन्होंने बैतूल विधायक श्री निलय डागा आमला विधायक श्री योगेश पंडाग्रे इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती प्रतिदिन बच्चों को स्कूल बस ले जाने वाली बस इस सड़क से गुजरती है स्कूल के ऑटो भी इसी सड़क से आते जाते हैं कोई ध्यान देने वाला नहीं है विधायक जनता की समस्याओं को विधानसभा में उठा सकते हैं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं समस्या निदान के लिए आपस में मीटिंग कर कारण पता लगाकर समस्या दूर कर सकते हैं विधायक की जिम्मेदारी होती है कि इन समस्याओं का निदान करें लेकिन बैतूल विधानसभा में यह क्षेत्र आने के कारण बैतूल विधायक के द्वारा कोई स्थाई समस्या का निदान अभी तक नहीं किया गया आमला विधायक योगेश पंडाग्रे के द्वारा विगत वर्ष इस गड्ढे को भरवाया गया था लेकिन इस वर्ष अनेकों बार सूचना देने के बावजूद भी समस्या का निदान नहीं कर पाए सांसद की ओर से इस संबंध में कभी कोई पहल सड़क सुधार हेतु नहीं की गई आम जनता इस गड्ढे से बहुत परेशान हैं स्थानीय व्यापारी गुणवंत सिंह चड्डा कहते हैं कि इस समस्या का निदान होना चाहिए व्यापारी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं लेकिन जानलेवा गड्ढा कभी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता हैआमला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज देशमुख का कहना है कि वे इस संबंध में आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्र यास करेंगे आरटीओ के सलाहकार मुन्नू देशमुख अमरदीप चड्ढा ग्राम जमवाड़ा के युवा वकील रवि देशमुख दिलीप सोनी का कहना है कि वे न्यायालयीन काय के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं लेकिन गड्ढा होने की वजह से कई बार उन्हें बहुत परेशानी होती है भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रदीप ठाकुर का कहना है कि इस संबंध में विधायक से चर्चा कर समस्या का निदान अतिशीघ्र किया जाएगा वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने भी इस संबंध में समस्या के निदान के लिए कार्यवाही करने को कहा है आम जनता के मन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा है कि दो विधायक को आम जनता की समस्या की जानकारी होने के बाद भी आखिर यह रास्ता आम जनता के उपयोग के लिए क्यों सुव्यवस्थित नहीं किया जा सकता प्रशासनिक अधिकारियों को यह समस्या दिखाई क्यों नहीं देती लेकिन समस्या का निदान ना होने से आम जनता में काफी रोष है प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी का कहना है कि वे इस संबंध में कलेक्टर बेतूल से मिलकर समस्या के निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे आमला व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय साहू का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में सीनियर वकील प्रशांत गर्ग के माध्यम से विधायक निलय डागा को समस्या से अवगत कराया था उन्होंने समस्या के निवारण का आश्वासन दिया था अब देखना यह है कि समस्या का निदान आखिर कब होगा।
+ There are no comments
Add yours