• अस्थमा अटैक आने की वजह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की मौत

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पाथाखेड़ा नगर मंडलम राजेश डोईफोड़े का आकस्मिक निधन गुरुवार को हो गया था परिजनों ने बताया कि अस्थमा अटैक आने की वजह से गुरुवार दोपहर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय बैतूल के बंजारी माई घाट सेक्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पाथाखेड़ा मंडला राजेश डोईफोड़े का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने के कारण स्थिति बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को 10 बजे पाथाखेड़ा के राजेंद्र नगर से उन की शव यात्रा निकाली गई यात्रा में क्षेत्र के सामाजिक संगठन के लोग पार्षद ठेकेदार प्रशासनिक अधिकारी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बताया जाता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश डोईफोडे का स्वास्थ्य पिछले एक सप्ताह से खराब चल रहा था और वह जिले के एक डॉक्टर से उपचार करवा रहे थे लेकिन गुरुवार को स्थिति  बिगड़ने की वजह से उन्हें उपचार के लिए नागपुर अस्पताल ले जाने का कार्य किया जा रहा था कि जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले उनकी अस्थमा अटैक होने की वजह से मौत हो गई उनके दाह संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *