• वार्ड 2 में 9 लाख, वार्ड 14 में 41 लाख, वार्ड 15 में 40 लाख, वार्ड 17 में 31 लाख, वार्ड 18 में 41 लाख, 19 में 26 लाख , वार्ड 20 में 18 लाख, वार्ड 22 में 48 लाख, वार्ड 23 में 19 लाख एवं से बाहय विद्युत विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के विभिन्न वार्डो में विद्युतीकरण कार्य के लिए बुधवार 10 अगस्त 2022 को बैतूल-हरदा सांसद डी.डी. उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल व पार्षगणों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। करीब 2.73 करोड़ की लागत से विभिन्नि वार्डो में विद्युतीकरण कार्य, नगर पालिका के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि सांसद डी.डी. उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे व अतिथियों ने वार्ड 2 में 9 लाख, वार्ड 14 में 41 लाख, वार्ड 15 में 40 लाख , वार्ड 17 में 31 लाख, वार्ड 18 में 41 लाख 19 में 26 लाख , वार्ड 20 में 18 लाख, वार्ड 22 में 48 लाख, 23 में 19 लाख एवं से बाह्य विद्युत विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर वार्ड पाथाखेड़ा क्षेत्र के हैं जहां डब्ल्यूसीएल की बिजली सप्लाई होती थी। अतिथियों ने वार्ड 14 में 11.75 लाख की लागत से खनिज मद से शासकीय प्राथमिक शाला प्रेमनगर के नवीन शाला भवन के कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, पार्षद सुनीता पवार, बेबी ठाकुर, संदीप झपाटे, सायराबानो अंसारी, सुखदेव वामनकर, रूखसाना अंसारी, अनिता बेलवंशी, सुनंदा पाटिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, किशोर बरदे, मो.ताहिर अंसारी, प्रकाश शिवहरे, जगदीश डेहरिया, जीपी सिंह, विनय मदने, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरीया,  सेख सिकंदर, विनय वानखेडे, तस्लीम मंसूरी, रमेश पवार, रामेश बारगें, महेन्द्र सराटकर सरोज विश्वकर्मा, राहूल कापसे, कुबेर डोगरे, बन्टी अग्रवाल, गणेश महस्की, रवि पांसे, शिबू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य निरीक्षक के. के. भावसार ने किया। इस मौके पर उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, नितिन मीणा पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक मौजूद थे।

नपा को मिला क्षेत्रीय कार्यालय

नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को सांसद श्री उइके, विधायक डॉ. पंडाग्रे व अतिथियों ने वार्ड 19 में गांधी भवन में नगर पालिका के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। उक्त भवन का जीर्णोद्धार नगर पालिका ने करीब 27 लाख रूपए से किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *