• बारिश में भी देखते ही बन रहा आदिवासियों का जोश सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने भी दी प्रस्तुति

आमला। विश्व आदिवासी दिवस के दिन मंगलवार दोपहर से तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद भी आदिवासी समुदाय का जोश कम नहीं हुआ। बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में आदिवासी वर्ग के लोगो ने एक विशाल रैली निकाली। सुबह से ही ग्रामीण अंचलों में रैली की  तैयारियां शुरू हो गई थी। 30 कि.मी. दूर बोरदेही के आस पास के ग्रामों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग रैली में शामिल होने आए थे स्थानीय गोस्वामी लॉन से बारिश के बीच रैली प्रारंभ हुई।

आकर्षण का केंद्र रही झाकियाँ
रैली में आदिवासी समाज के महापुरूषों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। सतरंग ध्वज लेकर युवा आगे आगे चल रहे थे ढोल ढमाकों और गगन भेदी नारों के साथ रैली नगर में पहुंची और सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जनपद चौराहा पर जनपद पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
बोरी रोड़ पर रैली का जोरदार स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा की गई और सभी को विश्वआदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गई।  इसके बाद रैली वापस गोस्वामी लॉन पहुची जहाँ पर जय सेवा समिति तथा सभी आदिवासी संगठनों द्वारा एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें आदिवासी समाज के प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक मनमोहक प्रस्तुती दी।  इस अवसर   बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

होगा निर्माण
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पण्डाग्रे भी शामिल हुए। विधायक पण्डाग्रे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आमला ब्लॉक में आदिवासी समुदाय के लिए शासन की किसी योजना से 15 से 20 लाख की राशि स्वीकृत करवाकर सांस्कृतिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

रैली का किया स्वागत
रतेड़ारोड पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समुदाय की रैली का जोरदार स्वागत किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *