बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पार्टी के प्रकोष्ठो के जिला संयोजको से कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान “ में जन जागरण कर देश भक्ति का वातावरण बनाएं। श्री शुक्ला शुक्रवार को जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी के प्रकोष्ठो के जिला संयोजको की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर चढोकार, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में “हर घर तिरंगा अभियान“ 9 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कार्यकर्ताओ से अभियान से जुडने का आग्रह किया है। अभियान को सफल बनाने जिला भाजपा द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के प्रकोष्ठ जिला संयोजको से जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाया जाना है। इसके लिए प्रत्येक प्रकोष्ठ अलग अलग योजना बनाकर अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। इसके पूर्व नागरिको में देश भक्ति की भावना जागरण करने हेतू जन जागरण करें और जनता को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। श्री शुक्ला ने बैठक में 9 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी भी दी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *