चिचोली। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पाथाखेड़ा विकासखंड घोड़ाडोंगरी के पंचशील बुद्ध विहार में स्थित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिसके विरोध में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए आज दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा चिचोली एवं अंबेडकर अनुयायियों द्वारा  तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ब्लॉक शाखा चिचोली के अध्यक्ष ओमप्रकाश अतुलकर उपाध्यक्ष राजू विजय पंडाग्रे सचिव परसराम खातरकर एवं प्रहलाद काकोड़िया, सपना इवेन जनपद सदस्य ,राहुल चंदेल कर ,प्रवीण नागले ,आशीष चंदेल कर, योगेश बामने ,सोनू शिवनकर ,सोनू असवारे, प्रशांत चंदेलकर ,रमेश जोजारे ,विजय जोजरे ,विकास खातरकर ,फूल उईके, शिवपाल कुमरे, विकास खातरकर,आशीष चंदेलकर, पवन बामने, सतीश शेषकर, प्रहलाद खातरकर, गोपाल परते, कैलाश परते उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *