यूनीक स्कूल के छात्रों ने किया भ्रमण, हर घर झंडा अभियान के बारे में भी पुलिस ने जानकारी दी

रानीपुर। रानीपुर के ऐतिहासिक थाना परिसर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम विद्यार्थियों की उत्सुकता का केंद्र बन रहा है और यहां पहुंच कर वे अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो रहे हैं। आए दिन किसी न किसी स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर पुलिस म्यूजियम पहुंचते हैं और यहां प्रदर्शित की गई ऐतिहासिक वस्तुओं को देखकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। मंगलवार को भी बैतूल के यूनिक स्कूल के विद्यार्थियों के दल ने रानीपुर पहुंच कर पुलिस म्यूजियम में भ्रमण किया। रानीपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक भरतनाथ ने छात्र-छात्राओं के दल को म्यूजियम में प्रदर्शित की गई ऐतिहासिक धरोहर और कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने भी म्यूजियम में प्रदर्शित कलाकृतियों एवं पुलिस के ऐतिहासिक उपकरणों के बारे में जिज्ञासा व्यक्त करते हुए चौकी प्रभारी अरविंद धुर्वे एवं एएसआई भरत नाथ से जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा शांत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद धुर्वे ने भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं के दल को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *