आमला। जनपद पंचायत आमला के जनपद क्षेत्र क्रमांक 20 से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी बुधवार को निर्विरोध जनपद पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए है।किशनसिंह रघुवंशी ने बताया की जनपद पंचायत आमला में ज़्यादातर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजय मिली है। जनपद पंचायत आमला के अध्यक्ष पद हेतु पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा नेता एवं वर्तमान जनपद पंचायत सदस्य गणेश यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया इसके के बाद मुझे उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरने के लिए निर्देशित किया गया था, संगठन के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन होने से मुझे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया जिसके लिए मैं सभी जनपद सदस्य एवं पार्टी संगठन का आभारी हूं।उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी संगठन का शीर्ष नेतृत्व जो भी दायित्व मुझे सौंपा है उसका पूरी निष्ठा,मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। क्षेत्र की जनता ने सेवा का जो अवसर मुझे प्रदान किया है उस पर खरा उतरना ही प्राथमिकता रहेगी, क्षेत्र के विकास और अंतिम व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ मिले ऐसे प्रयास करुंगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *