• पुलिस जांच में खुलासा हरिओम और निक्की के बीच थे अवैध संबंध

सारनी। एबी-टाइप कॉलोनी की नर्सरी के पीछे सोमवार दोपहर को मिले शव की पहचान निक्की नामक युवक के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 2:30 बजे निक्की और हरिओम चौरे के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद दोनों के बीच आपसी संबंध को लेकर हुआ था। पुलिस पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हरिओम निक्की से संबंध रखता था। इस बात को लेकर हुए विवाद में निक्की ने अपने हाथ पर चोट पहुंचा ली थी। हरिओम द्वारा इस बात को लेकर डायल-100 पर कॉल भी किया था। लेकिन निक्की द्वारा अपना पूर्ण पता ना देते हुए बाद में मोबाइल बंद कर लिया था। सुबह नर्सरी में हरिओम की फांसी पर लटकी लाश मिली। इससे कयास लगाए जा रहे है कि हरिओम ने ही निक्की की हत्या कर नर्सरी के पीछे शव फेंक दिय। ऐसा इसलिए कहा जा रहा, क्योंकि जिस रस्सी से हरिओम फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उसी रस्सी का टुकड़ा निक्की के गले में भी मिला। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस द्वारा आज शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक निक्की की शिनाख्त करने पुलिस ने 5-6 किन्नरों को भी मौका ए वारदात पर बुलाया था। बताया जा रहा है कि निक्की नागपुर का रहने वाला है और हरिओम से पहले से उसकी जान पहचान थी। हरिओम के शव के पास से पुलिस को शनिवार सुबह कुछ संदिग्ध सामान मिले थे। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि निक्की और हरिओम के बीच अवैध संबंध थे। इस बात का जिक्र पुलिस ने भी अपने प्रेस नोट में किया है। मौके का निरीक्षण एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई रत्नाकर हिंग्वे और सब इंस्पेक्टर राहुल रघुवंशी ने कर साक्ष्य भी जुटाए हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *