• तवा नदी में 24 घंटे से चल रही है बाढ़, बाधित है दर्जनों गांवों का संपर्क

सारनी। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कमजोर मकानों की दीवार गिरने लगी है। कालोनियों में पानी घुसने लगा है। बाढ़ का पानी कालोनी में घुस आया है। इधर मूसलाधार बारिश से डेम का लेवल लगातार बढ़ रहा है। इससे डेम के गेट खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। रात में 5 घंटे डेम से 18 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। इसके बाद गेटों की संख्या घटाकर पांच कर दी गई है। डेम के गेट खुले रहने 24 घंटे से ज्यादा समय से पुनर्वास कैंप के दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा है। बीते 24 घंटे में सारनी क्षेत्र में 68 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसी के साथ बारिश का आंकड़ा बढ़कर 987 मिलीमीटर पर पहुँच गया है। इधर डेम का लेवल 1430 फ़ीट मेंटेन किया जा रहा है। जबकि डेम की क्षमता 1433 फ़ीट है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *