• रानीपुर के 3 केंद्रों पर 7:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 75% हो चुका था मतदान

रानीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में घोड़ाडोंगरी ब्लाक की रानीपुर कुही हीरा वाड़ी मेहकार रतनपुर शोभापुर चार गांव पंचायतों के सरपंच, पंच पदों के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7 बजे से सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रारंभ में जरूर मतदान की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया, मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदाताओं ने बारी-बारी से पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। मतदान के लिए कुल रानीपुर में तीन केंद्र मतदान केन्द्र बनाये गये थे। जहां सुबह7 बजे से दोपहर 2,30 बजे तक 724 पुरूषो एवं 554महिलाओं ने मतदान किया। दोपहर 2,30 बजे तक रानीपुर में 75/प्रतिशत मतदान हो गया था,  जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए नजर आए। वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें यह बता रही थी कि ग्रामीणों में वोट डालने को कितना अधिक उत्साह है। मतदाता शांतिपूर्ण अपना नंबर आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। पंचायत चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए आम मतदाताओं के साथ साथ दिव्यांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। रानीपुर कुही हीरा वाड़ी मेहकार रतनपुर  चार गांव पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाता मोटरसाइकिल पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे और उन्होंने मतदान किया। चुनाव आयोग की तरफ मतदान केंद्रों पर पानी, छांव, शौचालय की व्यवस्था की गई थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *