- मामला संदिग्ध होने की वजह से पत्नी और पुत्र से पुलिस कर रही पूछता
सारनी। सात जन्मो तक जीने और मरने की कसम खाने के बाद यदि बीच में पति-पत्नी में दरार पैदा हो जाए और पति आत्महत्या कर के मर जाएं लेकिन उसकी स्थिति आत्महत्या कर के मरने लायक नहीं है तो निश्चित तौर से संदेह की सुई पत्नी और पुत्र की तरफ जाना लाजिम है।कुछ इसी तरह का मामला पाथाखेड़ा के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 24 के भाग 2 में देखने को मिला है। बताया जाता है कि 46 वर्ष नेपाल पहाड़े और उसके पत्नी के बीच लंबे समय से पटरी ना बैठने के कारण 2 दिन पूर्व 46 वर्षीय नेपाल पहाडे के माध्यम से अपने घर के सामने एक की झोपड़ी में आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर परिवार के लोगों के माध्यम से इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी नहीं दी गई थी लेकिन वार्ड में से ही किसी व्यक्ति के माध्यम से सारनी थाना प्रभारी को शिकायत करके इसे हत्या बताकर मामले को संदिग्ध बना दिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक नेपाल पहाड़े के शव को बरामद करके उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर की विवेचना जारी रखी है। प्रथम दृष्टि में इस मामले को हत्या मानकर इसकी जांच करने में जुटी हुई जांच में पहले सदेह की सुई मृतक की पत्नी और पुत्र पर जाना बताया जा रहा है पुलिस के माध्यम से इस मामले में पूछताछ करने का कार्य किया जा रहा है लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक इसे हत्या या आत्महत्या यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन पोस्टमार्टम हुआ था उस समय उपस्थित लोगों के माध्यम से बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय मृतक नेपाल के गर्दन की हड्डी टुटी एवं शरीर पर चोट के निशान होना पाया गया है। जिसकी वजह से यह मामला संदिग्ध हो गया है अब इसे हत्या कहें या आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 24 के भाग 2 में रहने वाले नेपाल पहाड़े और उसकी पत्नी के बीच पिछले 2 वर्षों से नहीं बन पा रहा था जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में करने से बाज नहीं आते थे।
आत्महत्या नहीं कर सकता नेपाल यह चर्चा शास्त्री नगर में व्याप्त
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 24 में निवास करने वाले 46 वर्षीय नेपाल पहाड़े को जानने वाले लोगों का कहना है कि यह युवक मेहनती था लेकिन पिछले एक वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रहा करता था और कई बार अपने इष्ट मित्रों को उसके माध्यम से यह भी बताया गया था कि उसकी पत्नी और उसके पुत्र उसकी कभी भी हत्या कर सकते हैं उसे भय था यह जानकारी उसने शास्त्री नगर के वह चुनिंदा उसके मित्र जो उसके साथ उठा बैठा करते थे उसे बताने का कार्य किया है लेकिन अचानक फांसी लगाकर मरने की जानकारी उसके उनके इष्ट मित्रों को लगने की बात यह बात उसके इष्ट मित्र पचा नहीं पा रहे हैं हालांकि यह मामला पेचीदा होने के कारण पाथाखेड़ा पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में इस मामले में हत्या है या आत्महत्या इसके ऊपर से पर्दा उठ जाएगा।