- वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारीयो से बोले जिला प्रभारी

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका निष्ठावान और परिश्रमी कार्यकर्ता है, कार्यकर्ता के दम पर ही भाजपा आज दुनिया की नं. वन पार्टी बनी है। उक्त उदगार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी सुजीत जैन ने नपा बैतूल के वार्ड अध्यक्ष और वार्ड प्रभारीयो की बैठक में व्यक्त किए। बैठक में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, नपा चुनाव प्रभारी एवं जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नपा चुनाव संयोजक वसंत बाबा माकोडे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य मंचासीन थे। श्री जैन ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ का क्रिन्यान्वयन नगर पालिका के माध्यम से ही होता है। इसीलिए हमारा नपा चुनाव जीतना जरूरी है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियो के समर्थन में घर घर जाकर मतदाताओ से नगर के विकास के लिए सहयोग मांगें। सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि नगर के विकास के लिए हमारी पार्टी ने बहुत काम किए है। आवश्यकता इस बात की है कि कार्यकर्ता इसकी जानकारी मतदाताओ को दे। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल शहर को विकसित और सुन्दर बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्व है। उन्होने कहा कि आज शहर में जो भी विकास दिख रहा है वह भाजपा की ही देन है। जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि बैतूल शहर की जनता का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। इस चुनाव में भी जनता भाजपा का ही समर्थन करेगी। उन्होने कार्यकर्ताओ का आव्हान किया कि पार्टी प्रत्याशियो को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दे। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास को महत्व नही दिया जबकि भाजपा विकास के लिए ही काम करती है। बैठक को विधायक डा.योेगेश पंडाग्रे और नपा चुनाव प्रभारी कमलेश सिंह ने भी संबोधित किया।