चिचोली। गवासेन रेंज के चार कंपार्टमेंट आग में झुलसे पश्चिम वन मंडल की गवासेन रेंज में आसमान में तेज धुंआ फैलता हुआ नजर आ रहा है। पिछले दो तीन दिनों से इस क्षेत्र में यह धुआं चारों तरफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि गवासेन के जंगल की कुछ सर्किल में व्यापक पैमाने पर आग लगी है जिसकी जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों को भी पर इस आग को काबू पाए जाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और यह उम्मीद की जा रही है कि जल्दी मानसून आ रहा है और बारिश हो जाने से आग बूझ जाएगी। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट जरूर हो गया है कि अग्नि सुरक्षा के नाम पर इस रेंज में जो पैसा खर्च किया गया है उसमें खुला भ्रष्टाचार हुआ है। इसलिए आग को फैलने का पूरा मौका मिला और वह कंट्रोल में नहीं आ रही है।
चार कंम्पार्टमेंट में लगी है भीषण आग
जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार गवासेन रेंज की गवासेन सर्किल में ही यह आग लगी है। यह आग फैलते फैलते तीन कंम्पार्टमेंट को अपनी दायरे में ले चुकी है जिसमें दूधनाला बीट में बांसपुष्पन कैंप के कंपार्टमेंट नंबर 14,17,20 और 21 में यह आग लगी है। इन चारों कंम्पार्टमेंट में तेज लपटे नजर आ रही है। आग इतनी भीषण है कि उसका धुआं दूर से नजर आ रहा है।
अग्निसुरक्षा की राशि भ्रष्टाचार का नतीजा
जंगलों को आग से बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। वन सुरक्षा समिति के माध्यम से यह पैसा खर्च होता है लेकिन अग्नि सुरक्षा के लिए जो काम कराए जाना चाहिए वह नहीं कराए जाते हैं। इसलिए आग एक कक्ष से दूसरे कक्ष में तेजी से फैलती है। यदि अग्नि सुरक्षा पट्टी बनाई जाए तो आग फैलने से रूकती है। इस रेंज में अग्निसुरक्षा पट्टी नहीं बनाई गई इसलिए आग चार कक्ष में फैल गई है। बताया गया कि जो बांस पुष्पवन कैंप है उसके लिए करोड़ों रुपए केंद्र सरकार से मिले हैं।एवम पुरे गवासेन रेंज का वन अमला भी अपने निर्धारित क्षेत्र मे नहीं रहता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *