बैतूल। खेल और युवा कल्याण भोपाल द्वारा संचालित मध्य प्रदेश बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर में खिलाडिय़ों के प्रवेश हेतु 10 से 17 वर्ष के खिलाडिय़ों की प्रतिभा चयन प्रक्रिया 14 जून को टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 16 एवं 17 जून 2022 को नेहरू स्टेडियम इंदौर में प्रारंभिक चयन प्रक्रिया तथा अंतिम चयन प्रक्रिया 20 से 22 जून 2022 तक चयन स्थल राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।
जिले के ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी (बालक एवं बालिका) जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं, वे नियत तिथियों में एवं निर्धारित समय पर स्वयं के व्यय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक श्री विष्णुवद्र्धन रेड्डी के मोबाइल नंबर 7013996585 पर संपर्क किया जा सकता है।