• भारी मात्रा मे अवैध सागौन जप्त

चिचोली। नगरीय क्षेत्र मे वन विभाग के अमले ने रविवार को सुनियोजित तरीके से सड़क मोहल्ला के एक मकान पर छापामार कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध सागौन जप्त किया है . यह कार्यवाही वन मंडल अधिकारी के निर्देशन मे की गई . आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सड़क मोहल्ला निवासी कन्हैया पिता दीनदयाल आर्य के घर में वन विभाग को अवैध सागौन रखे होने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर उप वनमंडल अधिकारी गौरव मिश्रा के मार्गदर्शन में रेंज ऑफिसर चिचोली एवं सावलीगढ़ की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की . इस कार्यवाही में आरोपी के घर से सागौन के चिरान और लट्ठे जप्त किए गए हैं।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल मिलाकर 85नग सागौन चरपट और 5 नग सागौन के लट्ठे बरामद किए हैं .आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. इस कार्यवाही में रेंज ऑफिसर सावलीगढ़ रवि सिंह भदोरिया और रेंज ऑफिसर चिचोली सुरेश कुमार सोमवंशी ने दल बल के साथ सहयोग किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *