- पटटो की भूमि की अवैध तरीके से हो रही खरीद फरोख्त

आमला। नगर की मुख्य चौक चौराहों की शासकीय भूमियों पर लगातार अतिक्रमण दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है आलम यह है की कई मर्तबा बाहर से आवश्यक कार्यो से आने वाले लोगो को अतिक्रमण के कारण कार्यालय खोजने पड़ते है।
नगर के मेंनमार्केट, बस स्टैंड,रतेड़ा रोड, बाजार, रेस्टहाउस ,बिजली कार्यालय,एक्सीलेंस स्कूल,बेसिक स्कूल सहित अन्य स्थानों पर शासकीय भूमियों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर पक्के कब्जे हो चुके है ।नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया अतिक्रमन करने वाले लोगो के कारण मुख्य सड़क सकरी हो गई है अस्पताल जाने तक रास्ता सकरा हो गया है जिस पर चौपहिया वाहन परेशानियों के साथ आवाजाही करते है ।स्थानीय प्रशासन का इस ओर कोई धयान ही नही है।
अतिक्रमण करने वालों को बिजली कनेक्शन कैसे मिलता है इसकी भी जांच होनी चाहिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मैंने जो प्रयास शुरू किए थे काफी दबाव महसूस कर रहा हूं सवाल यह है जिन जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारियों की गलती से अतिक्रमण कर बस्तियां बसाई जा रही है उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती आप रोड के साइड पर पैदल चलने के स्थान पर गाड़ी खड़ी करो तो दुकानदार बोलता मेरी दुकान के सामने से हटाओ जांच तो करवाइए एक ही व्यक्ति की कई कई दुकानें दिख जाएगी गरीबों के नाम पर कब तक अतिक्रमण भूमाफिया फायदा उठाते रंहंगे।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के साथ गरीबो के पटटो पर रशुखदारो के कब्जे
सरकारी भूमियों पर बड़े पैमाने पर जहा अतिक्रमन हुए है वही गरीबो के नाम के पटटो पर अमीर रशुखदारो सहित प्रभावशाली व्यापारियों के कब्जे है ।नगर के राकेश धमोड़े ,अमित,अंशुल, ने बताया गरीबो को जो पट्टे शासन द्वारा आवास हेतु आवंटित हुए थे उनकी जाच होनी चाहिए मेंनमार्केट सहित अन्य स्थानों पर गरीबो के पटटो ओर बड़े व्यापारियों ने अवैध तरीके से खरीदी कर या कब्जे कर कमर्शियल उपयोग कर रहे है जो कि नियमविरुद्ध है ।ऐसे में जाच कर असली पात्र हितग्राहियों को उनकी भूमि कब्जा मुक्त कर दिलाना चाहिए।