आमला। नगर के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे वार्डवासियों के घरों में लगे एलईडी लाइट सहित उपकरण खराब हो गए।
वार्ड नं 5 के अमरसिंह चौहान, साहेबराव कोसे ने बताया बीती 25 मई की दरम्यानी रात 11 बजे चौक पर ट्रांसफार्मर में चिंगारियां निकलने लगी थोड़ी देर ट्रांसफार्मर में जमकर ब्लास्ट हुआ जिसके बाद घरों में लगे एलईडी बल्ब ट्यूबलाइट फुट गए व लोगो के अन्य उपकरण खराब हो गए जिसके बाद नागरिकों द्वारा बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन समय पर कोई नही आया तथा दोबारा कार्यालय के नम्बर पर काल करने पर काल व्यस्त बताया जा रहा था क्योंकि टेलीफोन रिसीवर बाहर रख दिया गया था ।नागरिको ने बताया रात ढाई बजे तक बिजली बंद रही।